10वीं में प्रियंका चोपड़ा को हुआ था पहली बार प्यार, घर में मौसी ने बॉयफ्रेंड संग पकड़ा था रंगेहाथ कर रही थीं ये काम

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक खास पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा देश छोड़कर विदेश में शिफ्ट हो गई हैं। और वह अब हॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काम करती हैं। प्रियंका ने शादी के बाद इंडिया छोड़ दिया और अपनी मैरिड लाइफ को इंज्वॉय कर रही हैं। कुछ महीने पहले ही प्रियंका ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया।

देसी गर्ल को दसवीं क्लास में हुआ था प्यार

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में फिल्मों के दौरान कई सारे अभिनेताओं को डेट किया। उनका नाम कई सारे अभिनेताओं के साथ जुड़ा। उन्होंने इस बात का खुलासा अपने बुक में किया था।

उन्होंने अपनी कुछ साल की पढ़ाई अपने मौसी घर अमेरिका में रहकर पढ़ाई की थी। तब उन्होंने वहां एक बॉयफ्रेंड बनाया था। उस वक्त वह दसवीं क्लास में पढ़ती थीं। इसलिए इस रिलेशनशिप की वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

प्रियंका की मौसी ने पकड़ा रंगेहाथ

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में बताया कि एक बार उनकी मौसी घर पर नहीं थीं उस वक्त वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ बैठकर टीवी देख रही थीं। उसी दौरान उनकी मौसी आ गईं और फिर प्रियंका ने अपने ब्यॉफ्रेंड को अलमारी में छुपा दिया।

जब उनकी मौसी को शक हुआ और उन्होंने अलमारी खोलने को कहा। जैसे प्रियंका ने आलमारी खोली तो उसको देखकर उनकी मौसी काफी नाराज हुईं। और इन सारे वाक्य को प्रियंका की मां को बताया था। और इसी घटना के बाद प्रियंका वापस इंडिया लौट आई थीं।

2018 में प्रियंका ने की निक से शादी

बता दें देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिका के मशहूर पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की। निक जोनास, प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे हैं। इस वजह से इनकी शादी खूब सुर्खियों में रही। प्रियंका अपनी मैरिड लाइफ को इंजॉय कर रही हैं।

Latest Post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *