KVS School Admission: देश में हजारों केंद्रीय विद्यालय हैं लेकिन उसके उनमें एडमिशन हासिल कर पाना आसान नहीं होता है. केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर स्कूल एडमिशन व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी ले सकते हैं.
(KVS School Admission). हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा शहर के बेस्ट स्कूल से पढ़ाई करे. लेकिन फीस ज्यादा होने की वजह से सबका यह सपना पूरा नहीं हो पाता है. हालांकि केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लेकर बच्चे को कम फीस में पढ़ाया जा सकता है. केवी अपनी एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के लिए भी मशहूर है (KVS Online Admission).
भारत के विभिन्न राज्यों में केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) के स्कूल हैं. ये स्कूल केंद्रीय सरकार द्वारा चलाए जाते हैं. केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 में एडमिशन हर साल मार्च में शुरू होते हैं. केवीएस से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर चेक की जा सकती है (KVS Official Website).
देश में कितने केवीएस हैं?
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को हुई थी. सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध इन स्कूलों का संचालन भारतीय सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है. भारत के विभिन्न राज्यों में कुल 1,248 केवी हैं. इनमें 14,35,562 स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं. केंद्रीय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की संख्या 44,816 है.
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की जानकारी कैसे मिलेगी?
1. एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कहां करें?- kvsonlineadmission.kvs.gov.in2. एप्लिकेशन स्टेटस कहां चेक करें?- kvsonlineadmission.kvs.gov.in3. लॉटरी कहां निकाली जाएगी?- विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की वेबसाइट पर4. लॉटरी रिजल्ट कहां निकलेगा?- विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर5. वेटिंग लिस्ट कहां जारी होगी?- विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के पोर्टल पर
क्लास 1 में एडमिशन के लिए क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए?
ज्यादातर अभिभावक कोशिश करते हैं कि उनका बच्चा क्लास 1 से ही केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई करे (KV Class 1 Admission). जानिए केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन के लिए किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी.1- बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate)2- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (Transfer Certificate)3- राज्य सरकारी सेवा सर्टिफिकेट (State Govt Service Certificate)4- केंद्रीय सरकार सेवा सर्टिफिकेट (Central Govt Service Certificate)5- सिंगल गर्ल चाइल्ड सर्टिफिकेट (Single Girl Child Certificate)6- आवासीय प्रमाण (Proof of residence)
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए एज लिमिट (KV Admission Age Limit)
क्लास न्यूनतम उम्र अधिकतम उम्र दिव्यांग के लिए
क्लास 1 | 06 वर्ष | 08 वर्ष | 10 वर्ष |
क्लास 2 | 07 वर्ष | 09 वर्ष | 11 वर्ष |
क्लास 3 | 07 वर्ष | 09 वर्ष | 11 वर्ष |
क्लास 4 | 08 वर्ष | 10 वर्ष | 12 वर्ष |
क्लास 5 | 09 वर्ष | 11 वर्ष | 13 वर्ष |
क्लास 6 | 10 वर्ष | 12 वर्ष | 14 वर्ष |
क्लास 7 | 11 वर्ष | 13 वर्ष | 15 वर्ष |
क्लास 8 | 12 वर्ष | 14 वर्ष | 16 वर्ष |
क्लास 9 | 13 वर्ष | 15 वर्ष | 17 वर्ष |
क्लास 10 | 14 वर्ष | 16 वर्ष | 18 वर्ष |
Indian Railways News: रेल यात्रियों को होली का तोहफा, भारतीय रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे
₹2000 के नोट आखिर आप क्यों नहीं देख पा रहे सामने आई वजह, RTI में हुआ ये जोरदार खुलासा, जल्दी देखो
Anganbadi Bharti 2023: बिहार आंगनवाड़ी में सेविका और सहायिका की बहाली शुरू
सभी ध्यान दें:- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी साथ ही साथ Sarkari Result, Admit Card और Admission के लिए जारी सूचना सबसे पहले मैं आप सब तक अपने इस Website Googleindia.org के माध्यम से पहुंचाते रहेंगे।
Note:- मैं उम्मीद करता हूं, यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा और उपयोगी साबित हुआ होगा इसलिए अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर जरूर करें।
,,,आपका बहुत-बहुत धन्यवाद,,,
अगर आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ते हैं तो आपको पल-पल का अपडेट मिलता रहेगा इसलिए आप नीचे दिए गए लिंक से अभी ज्वाइन करें। यहां पर आप सवाल भी पूछ सकते हैं।
Join Us Social Media
For Telegram | For Twitter |
For Website | For YouTube |