RSMSSB VDO Result 2022 : जानें कब जारी होगा राजस्थान वीडीओ परीक्षा का रिजल्ट, यूं कर पाएंगे चेक

RSMSSB VDO Result 2022

RSMSSB VDO Result 2022: राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। वीडीओ परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर सबसे पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसी वेबसाइट पर जाकर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

आपको बता दें कि, हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने VDO भर्ती में पदों की संख्या में इजाफा किया था। बोर्ड ने कुल 1500 पद और बढ़ाए हैं। अब 5396 पदों पर भर्तियां होंगी जहां पहले भर्तियां सिर्फ 3896 पदों पर होनी थी। बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा कि ग्राम विकास अधिकारी यानी VDO के लिए 4557 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 839 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए होंगे। 

इससे पहले बोर्ड द्वारा 31 जनवरी को प्री परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। इस पर 4 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। वहीं, परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर और 28 दिसंबर को दो-दो पालियों में किया गया था। 

How To Check  & Download RSMSSB VDO Result 2022 

RSMSSB VDO Result 2022: परिक्षा का रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक–

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड या स्क्रीनशॉट करके जरूर रख ले ताकि आगे भविष्य में काम आ सके।

RSMSSB VDO Main Exam Pattern

RSMSSB VDO Main Exam Pattern: प्री यानी प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। वीडीओ मेन परीक्षा का आयोजन मई में किया जाएगा। मेन परीक्षा की तारीख प्री परीक्षा के रिजल्ट के जारी होने के बाद आएगी।

वीडीओ मेन परीक्षा 100 अंकों की होगी। 2 घंटे की परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस वाले होंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। 

RSMSSB VDO Syllabus 

RSMSSB VDO Syllabus: मेन एग्जाम में सामयिक विषय, भूगोल और प्राकृतिक संसाधन, भारत व राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास, इतिहास व संस्कृति से सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा साधारण मानिसक योग्यता, रीजनिंग, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, कंप्यूटर बेसिक, राज्य जिला तहसील पंचायत स्तर पर राजस्थान का प्रशासनिक ढांचा के प्रश्न भी पूछे जाएंगे। 

IMPOTANCE LINK
ResultLink-1
Link-2
Result Relesed DateRelease Soon
Offical NoticeClick Here
Offical WebsiteClick Here

RSMSSB VDO Result से जुड़ी सभी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से अवश्य जुड़े।

Leave a Comment