आ गया 5G नेटवर्क! आपके शहर में कब तक? क्या-क्या होंगे फायदे? जानें पूरी डिटेल

पीएम मोदी ने दिल्ली के प्रगित मैदान में आयोजित इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) इवेंट में 5G की लॉन्चिंग की। इसके बाद भारत विश्व के चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां 5G सर्विस मौजूद है। 5G सर्विस की शुरुआत दिल्ली से हुई है। लेकिन दिल्ली के साथ ही कुल 13 शहरों में 5G सर्विस एक साथ शुरू होगी। इंडियन मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत 1 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई है, जो कि 4 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस इवेंट में फ्यूचर 5G भारत की झलक दिखेगी। तमलब आने वाले टेक्नोलॉजी और उसके इस्तेमाल का डेमो दिया जाएगा।

साल 2023 तक मिलेगी 5G सर्विस

Join WhatsApp Group Join Now

Join Telegram Channel Join Now

टेलिकॉम सर्विस प्लेटफॉर्म एयरटेल और जियो की तरफ से भारत में सबसे पहले 5G सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। जियो का दावा है कि वो साल 2022 के आखिरी तक सभी बड़े शहरों में 5G सर्विस उपलब्ध करा देगी। जबकि साल 2023 तक देशभर में 5G सर्विस शुरू हो जाएगी। जियो की तरफ से सबसे पहले भारत में 5G सर्विस को लॉन्च किया जाएगा। 5G प्राइस की कीमत 4G के मुकाबले 20 से 25 फीसद ज्यादा होंगी। जबकि स्पीड 10 गुना ज्यादा होगी।

5G सर्विस से क्या होगा फायदा

5G सर्विस से इंटरनेट स्पीड पहले से 10 गुना फास्ट हो जाएगी। ऐसे में बिना किसी देरी के वीडियो गेमिंग कर पाएंगे। साथ ही वीडियो को बिना बफर देख पाएंगे। इसके अलावा इंटरनेट कॉलिंग के दौरान बिल्कुल साफ आवाज आएगी। एक 2 GB की मूवी को डाउनलोड होने में महज 10 से 20 सेकेंड का समय लगेगा। ड्राइवरलेस कार और बाइक का जमाना आएगा। साथ ही ड्रोन और रोबोट से खेती हो सकेगी। ऑनलाइन क्लासेस का दौर शुरू होगा, जहां AR और VR से पढ़ाई कर पाएंगे।

इन शहरों में सबसे पहले मिलेगा 5G

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • अहमदाबाद
  • बेंगलुरु
  • चंडीगढ़
  • चेन्नई
  • गांधीनगर
  • गुरुग्राम
  • हैदराबाद
  • कोलकाता
  • जामनगर
  • लखनऊ
  • पुणे

IMPORTANT LINKS 

Jio 5G SIM Free Order OnlineClick Here 
Join Whatsapp Group Click Here 
Join Telegram Channel Click Here 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *