Google Search Report |
Google Search Report: गूगल इंटरनेट की दुनिया का एक ऐसा समंदर है, जहां ज्ञान, विज्ञान और काम से जुड़ी हर छोटी बड़ी बातें हम सभी सर्च करते हैं। चाहे कोई भी जानकारी क्यूं न चाहिए हो, एक बार तो हम सभी जरूर उसका जवाब गूगल गुरु से मांगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, कि गूगल गुरु से आखिर सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल क्या होगा। आज हम जानेंगे की भारतीय लड़के सबसे ज्यादा गूगल पर क्या खोजते हैं।
गूगल समय-समय पर सर्च करने वाले लोगों के व्यवहार को देखते हुए, सर्च रिपोर्ट्स जारी करता है, ऐसे ही एक रिपोर्ट्स में गूगल ने खुलासा कर दिया है कि सबसे ज्यादा भारतीय लड़के गूगल में क्या सर्च करते हैं।
अपने पुरुषार्थ को लेकर सबसे ज्यादा सवाल
गूगल सर्च रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सबसे ज्यादा भारतीय लड़के गूगल से यह सवाल करते हैं कि वह नपुंसक तो नहीं है। इस सवाल को रिपोर्ट्स में पहला स्थान दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सालाना 68000 पुरुष केवल यह सर्च करते हैं कि वह नपुंसक हैं या नहीं।
दाढ़ी को लेकर रहते हैं असमंजस में
गूगल पर दूसरे नंबर पर लड़कों द्वारा पूछा गया सबसे ज्यादा सवाल अपनी दाढ़ी के विषय में है। अधिकांश लड़कों ने यह पूछा कि शेविंग करने से दाढ़ी आती है या नहीं….तो बहुतों ने यह पूछा कि दाढ़ी को घना कैसे बनाएं।
बालों को लेकर रहते हैं हमेशा चिंतित
लड़कों ने तीसरे नंबर में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च अपने बालों को लेकर किया है। उन्होंने सबसे ज्यादा यह सवाल पूछ लिया है कि टोपी पहनने से या फिर पोनी टेल बनाने से बालों पर अच्छा असर होगा या फिर बुरा।
बॉडी बनाने पर देते हैं जोर
गूगल सर्च रिपोर्ट्स के अनुसार लड़के चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बॉडी बनाने वाले वर्कऑउट्स सर्च करते हैं। साथ ही बॉडी बनाने में काम आने वाले प्रोटीन शेक के विषय में भी जानने की रुचि रखते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर से लगता है इन्हें डर
यह जानकार आप हैरान जरूर हो सकते हैं। लेकिन पांचवे नंबर पर सबसे ज्यादा लड़को द्वारा सर्च किए जाने वाली चीजों में ब्रेस्ट कैंसर मौजूद है। हालांकि यह महिलाओं में ज्यादातर होता है। लेकिन लड़कों ने सबसे ज्यादा यह सर्च किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने के चान्सेस है या नहीं। और यदि है तो आखिर कितने प्रतिशत है।
पीरियड्स को लेकर जागरूकता की कमी
गूगल सर्च बेहेवियर की रिपोर्ट्स के अनुसार सातवें नंबर पर सबसे ज्यादा भारतीय लड़के पीरियड्स के बारे में सर्च करते हैं। और पीरियड्स होता हैं, इस विषय में सभी जानकारी जुटाने का प्रयास करते हैं।
लड़कियों को आसानी से करना चाहते हैं इम्प्रेस
गूगल सर्च बिहेवियर रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे ज्यादा आठवें नंबर पर लड़के गूगल में यह सर्च करते हैं कि लड़कियों को आसानी से इम्प्रेस कैसे किया जाए। उन्हें क्या पसंद हैं क्या नहीं, कौन सी बात अच्छी लगेगी, कौन सी बुरी लड़कों द्वारा यह सब सर्च किया जाता है। इसके साथ ही बहुत से लड़के यह भी सर्च करते हैं कि लड़कियां शादी के बाद क्या करती हैं।
सभी ध्यान दें:- ऐसे ही केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी सरकारी योजनाओं की जानकारी साथ ही साथ Sarkari Result, Admit Card और Admission के लिए जारी सूचना सबसे पहले मैं आप सब तक अपने इस Website Googleindia.org के माध्यम से पहुंचाते रहेंगे।
Note:- मैं उम्मीद करता हूं, यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा और उपयोगी साबित हुआ होगा इसलिए अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर जरूर करें।
,,,आपका बहुत-बहुत धन्यवाद,,,
अगर आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ते हैं तो आपको पल-पल का अपडेट मिलता रहेगा इसलिए आप नीचे दिए गए लिंक से अभी ज्वाइन करें। यहां पर आप सवाल भी पूछ सकते हैं।
Join Us Social Media
For Telegram | For Twitter |
For Website | For YouTube |